कृषि वाहनों से टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा टैक्स, जमीन अधिग्रहण के नियम को लेकर बदलाव
![](https://shubhupkar.com/wp-content/uploads/2024/09/download-12-1.jpg)
प्रयागराज में किसान यूनियन की प्रस्तावित किसान पंचायत से पहले जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। टोलप्लाजा पर कृषि वाहनों से टैक्स नहीं लिया जाएगा और बिना सहमति किसानों की जमीन अधिग्रहीत नहीं की जाएगी। कम दामों में खाद व बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है। किसान नेताओं ने इसके बाद शुक्रवार को प्रस्तावित किसान पंचायत स्थगित कर दी है।
HIGHLIGHTS
- कम दामों में खाद और बीज देने का प्रशासन ने किया आश्वस्त
- बेसहारा पशुओं के लिए जिले में और बनाए जाएंगे गोआश्र स्थल
प्रयागराज। किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित किसान पंचायत के एक दिन पहले ही गुरुवार को जिला प्रशासन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दे दिया। संगम सभागार में जिला प्रशासन के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में किसानों के हित में कई लाभ देने को आश्वस्त भी किया गया।
टोल प्लाजा पर कृषि वाहनों से टैक्स न लेने, बिना सहमति किसानों की जमीन अधिग्रहीत न करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही कम दामों में खाद व बीज उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके बाद किसान नेताओं ने शुक्रवार को प्रस्तावित किसान पंचायत स्थगित कर दी गई।