छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा को नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक विजय महापौरों को जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सलाह।

रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनता का पूर्ण समर्थन मिला है, जिससे पार्टी ने दसों नगर निगमों में ऐतिहासिक विजय दर्ज की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह जीत डबल इंजन सरकार की नीतियों और जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौरों को अटल विश्वास पत्र के वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की सलाह दी। सीएम साय ने महापौरों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर निगमों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश में दिखा त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों 81% सीटों पर दिखा भाजपा का वर्चस्व।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड सफलता मिली है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 81 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो चुकी है। कई क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रस्तावक और समर्थक तक नहीं मिल सके। भाजपा की इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि जनता भाजपा की सुशासन सरकार पर भरोसा कर रही है।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद, सीएम ने विकास कार्यों पर जोर देने के निर्देश।

विधानसभा में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्रीगण, विधायक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनिर्वाचित महापौरों को निर्देश दिए कि वे नगर निगमों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button