आतिशी ने ‘मार्लेना’ सरनेम क्यों हटाया, कैसे जुड़ा था यह नाम? जानिए दिल्ली की नई CM की यह कहानी

Delhi CM Atishi अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई। वो केजरीवाल सबसे भरोसेमंद नेताओं में से मानी जाती हैं। वर्तमान में आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा पीडब्ल्यूडी संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के बाद वो दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री रही हैं।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी। सीएम आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेता आतिशी के नाम पर मुहर लगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा ने सुषमा स्वराज और कांग्रेस ने शीला दीक्षित की तरह महिला चेहरे को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे बढ़ाया है।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाकर एक नया मास्टरस्ट्रोक चला है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने का काम किया है। इसके साथ ही आतिशी ने बजट में दिल्ली के महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी, जो अब आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर आगे बढ़ सकती है।