नाराज पत्नी को मनाने गए युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद की 2 पेज का सुसाइड नोट ।

बालोद। पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव का है, जहां महेंद्र कुमार देवांगन नामक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को युवक की जेब से 2 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद।
जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार देवांगन ने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक छत्तीसगढ़ से बाहर रहे, लेकिन फिर भाटागांव (अर्जुंदा थाना क्षेत्र) में रहने लगे। शादी के 6 महीने बाद किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई। वह तब से वापस नहीं लौटी।
पत्नी ने लौटने से किया इनकार।
महेंद्र अपनी पत्नी को कई बार मनाने ससुराल गया, लेकिन हर बार उसे मायूसी हाथ लगी। इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया, तो आहत होकर उसने गांव में ही पेड़ पर फांसी लगा ली।
जांच में जुटी पुलिस।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।