छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी। नक्सलियों ने एक महिला को घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही मार डाला। इससे पहले दो पूर्व सरपंचों को मुखबिर होने के शक में मार डाला था।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिमापुर गांव की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला जिसमें उसने लक्ष्मी पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या करने वाले नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में बुधवार को दो पूर्व सरपंच की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी।