Chirag Paswan: चिराग पासवान को किससे खतरा? विदेश गए LJPR चीफ की अचानक बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का नया ऑर्डर

Bihar Politics News Hindi केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। अब चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बता दें पहले चिराग की सुरक्षा का जिम्मा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पास था। अब सीआरपीएफ टेक ओवर करेगी।
HIGHLIGHTS
- पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पास था चिराग की सुरक्षा का जिम्मा
- अब सीआरपीएफ के घेरे में रहेंगे चिराग पासवान, केंद्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा
डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। अब उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिलेगी। चिराग की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंप दिया गया है।
पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) चिराग की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। अगले कुछ दिनों में सीआरपीएफ एसएसबी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि, अचानक इस तरह का निर्णय क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।