
रायपुर (शुभ उपकार):- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष युगल गौतम द्वारा पार्टी प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए दिव्या यादव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रधान प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है | प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम ने महासचिव का प्रभार देते हुए अतिशीघ्र ही प्रदेश के सभी जिला एवं नगरीय क्षेत्रो में पार्टी का विस्तार करने का निर्देश दिया है । दिव्या यादव के प्रधान प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश एवं अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दी हैं|
लोजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती वैशाली राजगुरु, लोजपा लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता भरत सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, अधिवक्ता अश्विनी राव, संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक भंजन जांगडे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल श्रीवास्तव, आदित्य सोनी, अभिनव सोनी, के.के. शुक्ला, देवेन्द्र प्रताप शुक्ला, अभिषेक शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिव्या यादव को प्रधान महासचिव नियुक्त होने पर शुभकामनायें दी है|