खेल
Devdutt Padikkal की फुर्ती तो देखिए, चीते से भी तेज दौड़े; फिर एक हाथ से लपका लिया Prithvi Shaw का अद्भुत कैच

Irani Cup 2024 Devdutt Padikkal ईरानी कप 2024 की शुरुआत हो गई है। यह टूर्नामेंट रणजी चैंपियन टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। इस मैच की पहली पारी में मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ फेल रहे और वह महज 4 रन ही बनाकर पवेलियन लौटे। स्लिप में देवदत्त पडिक्कल ने उड़ते हुए उनकाकच एक हाथ से लपका।
HIGHLIGHTS
- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है ईरानी कप का आयोजन
- ईरानी कप 2024 के मैच में देवदत्त ने पृथ्वी का लपका कैच
- पृथ्वी शॉ महज 4 रन बनाकर सस्ते में लौटे पवेलियन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Devdutt Padikkal Catch: ईरानी कप 2024 का आगाज आज यानी 1 अक्टूबर से हुआ है। रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है।
इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने धांसू कैच लपककर टीम को पहली सफलता दिलाई।